महिला पुलिस कर्मियों ने मनाया दिवाली का त्योहार , एक साथ किया भोजन

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

 रामपुर | असत्य पर सत्य की जीत के रूप में हिंदू धर्म के मानने वाले लोग हर साल दीपावली का पावन पर्व मनाते हैं इसी तरह पूरे भारत देश में भी यह त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है इसी क्रम में जनपद रामपुर के थाना टांडा में  दिवाली के मौके पर  महिला पुलिसकर्मी प्रशिक्षु  और पहले से तैनात स्टाफ ने  रंगोलियां के साथ ही दीपक जलाकर पूरे थाने को सजाया, जिसके चलते पूरा थाना रोशनी से जगमग हो गया वही थाने के एसएचओ ने महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों को इस पावन त्यौहार के मौके पर रात्रि भोज के रूप में खाना खिलाया है | दीपावली के मौके पर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी खुश नजर आए ।

पुलिसकर्मी एवं सभी को खाना खिलाते पुलिसकर्मी

प्रशिक्षु महिला पुलिसकर्मी मनीषा नागर ने बताया कि वह एक प्रशिक्षु है उसे रामपुर से व्यवाहारिक ट्रेनिंग के टांडा भेजा गया है | यहां उसे काफी कुछ सीखने को मिल रहा है कि फरियादी को कैसे सूना जाता है और पीड़ित को किस तरह मदद या सुरक्षा दी जाती है | वही दिवाली के त्योहार के मद्देनजर सभी पुलिसकर्मियों ने रंगोली और दीयों से सजाया गया साथ ही यहाँ भोजन की व्यवस्था भी की गई है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज