मतदाता सूची में नाम छूटने न पाए, 18 साल पूरे कर चुके युवाओं के भरवाएं फॉर्म-6: डीएम

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर मतदाता सूची को दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे, इसके लिए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अधिकारियों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने खास तौर पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को चिह्नित कर उनका फॉर्म-6 भरवाने और मतदाता सूची में नाम शामिल कराने पर जोर दिया।सोमवार को जीआईसी ऑडिटोरियम में जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 125-बरेली कैंट के बीएलओ और सुपरवाइजरों के साथ समीक्षा बैठक हुई। इसमें मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

 

सोर्स।बरेली प्रशासन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर ऐसे पात्र नागरिकों की पहचान करें, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। किसी कारणवश नाम छूटने वाले नागरिकों से फॉर्म-6 भरवाकर नियमानुसार उनका नाम सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि पहली बार मतदान करने के योग्य हुए युवाओं को भी जागरूक किया जाए, ताकि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बन सकें।

 

उन्होंने बीएलओ और सुपरवाइजरों को अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण और निस्तारण करने के निर्देश दिए।डीएम ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए मतदाता सूची का सही होना बेहद जरूरी है। इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदारी से काम करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह, एडीएम नगर डॉ. अविनाश त्रिपाठी, एसडीएम सदर इशिता किशोर, एसीएम प्रथम संत रंजन सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज