भैंस के पैसों के विवाद में पिता-पुत्र पर बरसाईं गोलियां, बेटे की मौत; मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। आंवला में भैंस की खरीदारी के पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। लेनदेन को लेकर हुई रंजिश में दो आरोपियों ने पिता-पुत्र पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पिता को भी चोटें आईं। अस्पताल में इलाज के दौरान बेटे अकरम की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

सोर्स।बरेली पुलिस

एसपी साउथ आंशिका वर्मा ने बताया कि 15 नवंबर को आंवला क्षेत्र में पिता-पुत्र को गोली मारने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी आंवला भिजवाया। अकरम की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, उनके पिता अशर्फ को मामूली चोटें आई थीं।

सोर्स।बरेली पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस टीम ने तौफीक और अशफाक को रोकने का प्रयास किया तो दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए सीएचसी आंवला भेज दिया।

 

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।एसपी साउथ अंशिका वर्मा के मुताबिक  शुरुआती जांच में सामने आया है कि पिता-पुत्र और आरोपियों के बीच भैंस की खरीदारी को लेकर पैसों का लेनदेन चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों में रंजिश हो गई थी। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज