मीरगंज में कार्यकर्ताओं से मिलीं राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार, संगठन की मजबूती में बताया अहम योगदान

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। मीरगंज में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनके संगठनात्मक प्रयासों और जनसेवा के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और जनता के बीच सक्रिय भागीदारी किसी भी संगठन की मजबूती का आधार होती है।

समारोह में विधायक डॉ. डीसी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, मीरगंज ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेंद्र गंगवार (वीरू) समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मीरगंज में कार्यकर्ता सम्मान समारोह में राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रुति गंगवार ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। वे अपने परिश्रम और समर्पण से संगठन को जन-जन तक पहुंचाते हैं। कार्यकर्ताओं का सम्मान उनके योगदान को पहचानने और उनके सेवा भाव के प्रति आभार जताने का माध्यम है।

सांसद ने कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान मिले सहयोग और विश्वास के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने और संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सभी के सहयोग से प्रयास जारी रहेंगे। क्षेत्र के लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देना उनकी प्रतिबद्धता है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज