बरेली में 20 दिसंबर को होगी मिस्टर यूपी बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता, अनिल पाटिल होंगे मुख्य अतिथि

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। बॉडी बिल्डिंग के शौकीनों और खिलाड़ियों के लिए बरेली में बड़ी प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है। उत्तर प्रदेश फिटनेस फेडरेशन के तत्वावधान में 20 दिसंबर 2026 को ओपन मिस्टर यूपी एवं मिस्टर बरेली बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इज्जतनगर स्थित रेलवे मैत्री भवन में होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 300 से अधिक खिलाड़ियों के शामिल होने का अनुमान है।

सोर्स। एआई

उत्तर प्रदेश फिटनेस फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष नदीम खान ने बताया कि प्रतियोगिता में बॉडी बिल्डिंग, मेन्स फिजिक्स, नेचुरल, डेनिम जींस मॉडल और मास्टर कैटेगरी में मुकाबले होंगे। इसमें प्रतिभागियों को अपनी शारीरिक फिटनेस, मांसपेशियों की बनावट और अभ्यास के दम पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल पाटिल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल, प्रमाणपत्र और उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में मनमोहन सिंह तनेजा, अरमान खान, रोहित तिवारी, अमित चौहान, फौजी चरन सिंह यादव, सुमित बालाजी, आलम सिद्दीकी, मोईन उद्दीन, सोनू कश्यप, अनुराग शर्मा, शादाब हुसैन, चुनमुन कुमार यादव, छोटू कुरैशी और अलीना खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment