शहीदों की कुर्बानी को किया नमन, गंगा-जमुनी तहजीब मजबूत रखने का लिया संकल्प

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनसेवा टीम ने देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता कर अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। टीम के अध्यक्ष एवं समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहीदों के स्मारकों पर पहुंचकर उन्हें नमन किया और देश की एकता, अखंडता तथा आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।

 

सोर्स। सोशल मीडिया

कार्यक्रम की शुरुआत जिला कारागार परिसर स्थित प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायक शहीदे-वतन नवाब खान बहादुर खान की मजार पर हाजिरी से हुई। जनसेवा टीम के सदस्यों ने मजार पर खिराजे-अकीदत पेश कर स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और बलिदान को याद किया।इसके बाद टीम के सदस्य कमिश्नरी परिसर स्थित 257 क्रांतिकारियों के स्मारक पर पहुंचे। यहां अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की आजादी के लिए उनके संघर्ष और कुर्बानियों को नमन किया गया। टीम ने चौकी चौराहा स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को याद किया।

 

इसके उपरांत सिविल लाइंस क्षेत्र में निकली तिरंगा यात्रा का जनसेवा टीम ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं, नॉवल्टी चौराहा स्थित उपजा प्रेस क्लब में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में भी टीम के सदस्य शामिल हुए।समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने कहा कि देश की आजादी अनगिनत शहादतों और कुर्बानियों का परिणाम है। नवाब खान बहादुर खान सहित सभी क्रांतिकारियों का त्याग आज भी देशहित में एकजुट रहने की प्रेरणा देता है।

 

उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए आपसी सौहार्द, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करना जरूरी है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सहयोग पहुंचाना ही अमर बलिदानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।इस अवसर पर जनसेवा टीम के फाजिल खान, निक्की वर्मा, डॉ. सीताराम राजपूत, बरेली हज सेवा समिति के उपाध्यक्ष हाजी साकिब रजा खान, सय्यद असद अली, डॉ. कासिमुद्दीन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज