बरेली। जुलूस-ए-मोहम्मदी को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर अंजुमन खुद्दामे रसूल ने पुलिस अधिकारियो से मांग करते हुए कहा कि संगठन ने जुलूस के दौरान बिना अनुमति डीजे और तेज आवाज वाले वाहनों के इस्तेमाल पर रोक लगाने की अपील की है।
अंजुमन खुद्दामे रसूल की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली को लिखे पत्र में कहा गया है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन 26 या 27 अगस्त 2026 को प्रस्तावित है। पत्र के मुताबिक जुलूस मोहम्मदी, हजरत मौलाना सुब्हानी मियां की सरपरस्ती में दरगाह आला हजरत से निकाला जाएगा।
संगठन ने पुलिस से अनुरोध किया है कि जुलूस के दौरान कुछ शरारती तत्वों द्वारा बिना अनुमति डीजे लाने की आशंका है। पत्र में कहा गया है कि अंजुमन और जुलूस कमेटी की ओर से डीजे की अनुमति नहीं दी जाती है। ऐसे में यदि कोई बड़ी गाड़ी या डीजे जुलूस में आता है तो उसे तत्काल रोककर आवश्यक कार्रवाई की जाए।पत्र में यह भी कहा गया है कि जुलूस के दौरान क्षेत्र के थाना व चौकी प्रभारियों को पहले से निर्देशित किया जाए, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो और जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सके।
संगठन ने पुलिस से जुलूस के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।पत्र पर अंजुमन खुद्दामे रसूल के सचिव शान अहमद रजा और अध्यक्ष सैयद आसिफ मियां के हस्ताक्षर हैं। संगठन ने पुलिस प्रशासन से जुलूस से पहले आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध भी किया है।



