बरेली में किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, बकरी चराने गई थी खेत; दो युवकों पर केस, तलाश में जुटी पुलिस

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। नवाबगंज क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि किशोरी बकरी चराने के लिए खेत पर गई थी। इसी दौरान गन्ने के खेत में दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने के बाद किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसकी मां ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

 

सोर्स। बरेली पुलिस

जानकारी के मुताबिक, किशोरी कक्षा आठ की छात्रा है। वह बकरी चराने के लिए खेत की ओर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के दो युवक वहां पहुंचे और किशोरी को गन्ने के खेत में ले गए। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी परिवार को होने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि किशोरी की मां ने गांव के दो युवकों पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और उनके संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके की स्थिति का जायजा लेने के साथ स्थानीय पुलिस से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को साक्ष्य जुटाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से की जा रही है। घटना से जुड़े साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है और आरोपियों की तलाश जारी है। नाबालिग की पहचान गोपनीय रखते हुए पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज