संपत्ति विवाद में भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जहां मामूली कहासुनी के बाद बड़े भाई ने अपने ही छोटे सगे भाई को गोली मार दी। घायल को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

 

फ़ोटो सोर्स। बरेली पुलिस

पुलिस के मुताबिक, शेरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खजुआ में बीती रात उ गुड्डू उर्फ तौफीक का अपने सगे भाई इसरार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने इसरार को गोली मार दी।गोली लगने से इसरार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने घायल को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक की पत्नी की तहरीर पर शेरगढ़ पुलिस ने आरोपी गुड्डू उर्फ तौफीक के खिलाफ मुकदमा बीएनएस की धारा 103(1) बीएनएस और 3/5 बीएनएस में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और मामले की जांच में जुटी है।

सोर्स।घटनास्थल का फोटो

मृतक के पिता लतीफ ने बताया कि उनके बेटे गुड्डू उर्फ तौफीक का चाल-चलन ठीक नहीं था। इसी वजह से उसे पहले ही परिवार से अलग कर दिया गया था। इसके बावजूद वह अक्सर घर आकर गाली-गलौज करता और झगड़ा करता था।पिता के मुताबिक, बीती रात भी तौफीक घर आया और विवाद शुरू कर दिया। जब परिवार ने उसका विरोध किया तो वह मारपीट पर उतर आया। आरोप है कि इसी दौरान उसने तमंचा निकाला और छोटे बेटे इसरार के सीने में गोली मार दी।गोली लगने के बाद परिजन इसरार को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खजुआ जागीर की रहने वाली फैजी, पत्नी इसरार ने पुलिस को सूचना दी थी कि बीती उनके सगे देवर गुड्डू उर्फ तौफीक ने गाली-गलौज के बाद उनके पति इसरार को गोली मार दी।गोली लगने के बाद परिजन इसरार को तुरंत जिला अस्पताल लेकर गए, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वही इस मामले में शेरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और जल्द उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज