ज्योतिषाचार्य: योगेंद्र शर्मा
मो.: +91 90844 07666
बरेली। ज्योतिषाचार्य योगेंद्र शर्मा के अनुसार 8 जुलाई 2026 (बुधवार) को कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रेवती नक्षत्र का शुभ संयोग रहेगा। दिन का राहुकाल दोपहर 12:26 बजे से 2:10 बजे तक रहेगा। बुधवार होने के कारण उत्तर दिशा में दिशाशूल रहेगा। ऐसे में इस दिशा की यात्रा आवश्यक होने पर शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना लाभकारी रहेगा।

मेष (Aries)
दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नए निवेश से पहले अच्छी तरह विचार करें।
वृषभ (Taurus)
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। धन उधार देने से बचें। स्वास्थ्य और खान-पान के प्रति लापरवाही न करें।
मिथुन (Gemini)
सरकारी कार्यों और आर्थिक मामलों में सफलता के योग हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
कर्क (Cancer)
करियर में प्रगति होगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
सिंह (Leo)
काम का दबाव रह सकता है, लेकिन धैर्य से सफलता मिलेगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें।
कन्या (Virgo)
नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ और परिवार में खुशहाली रहेगी।
तुला (Libra)
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। आय के नए स्रोत बनेंगे। मधुर वाणी रिश्तों को मजबूत बनाएगी।
वृश्चिक (Scorpio)
मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कारोबार में लाभ होगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
धनु (Sagittarius)
यात्रा के योग बनेंगे। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें और फिजूल खर्च से बचें।
मकर (Capricorn)
नई तकनीक और नए विचार लाभ देंगे। परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।
कुंभ (Aquarius)
पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं।
मीन (Pisces)
धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मन को शांति मिलेगी।



