विश्व योगासन चैंपियनशिप में बरेली के प्रवीण पाठक ने जीता स्वर्ण पदक

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय के शोध छात्र प्रवीण कुमार पाठक ने विश्व स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से बरेली और पूरे देश का गौरव बढ़ा है।

विश्व योगासन चैंपियनशिप का आयोजन 4 से 8 जून 2026 तक अहमदाबाद के ट्रांसस्टेडिया स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता में दुनिया के 75 से अधिक देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कलात्मक योगासन के सीनियर पुरुष वर्ग में प्रवीण ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

प्रवीण कुमार पाठक योग के क्षेत्र में पहले भी कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। वह एशियन योगासन चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। उन्होंने बीएससी फिजिकल एजुकेशन और एमएससी योग साइंस की पढ़ाई की है। वर्तमान में वह रोहिलखंड विश्वविद्यालय में पीएचडी कर रहे हैं।

उनकी सफलता पर विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है। कुलपति प्रोफेसर के.पी. सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल प्रवीण की मेहनत का परिणाम है, बल्कि विश्वविद्यालय में योग और खेलों को बढ़ावा देने के प्रयासों की भी सफलता है। उन्होंने

कहा कि प्रवीण की जीत अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक है।
स्वर्ण पदक जीतने के बाद प्रवीण ने अपनी सफलता देश, अपने गुरुओं और परिवार को समर्पित की। उन्होंने कहा कि योग ने उन्हें अनुशासन, आत्मविश्वास और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। उनका लक्ष्य भविष्य में शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में नई पहचान बनाना है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज