चाचा की मौत के बाद थाने पहुंचा शव, परिजनों ने लगाया धमकाने का आरोप, देर रात हुआ हंगामा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। देवरनियां थाना क्षेत्र में युवती को भगाने के मामले में नामजद आरोपी के चाचा की मौत के बाद सोमवार देर रात माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों ने शव को थाने लाकर हंगामा किया और युवती पक्ष पर धमकाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव का युवक एक युवती को अपने साथ लेकर चला गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सोहेब, उसके पिता इमरान, चचेरे भाई सलमान और फुरकान समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

बताया जाता है कि केस दर्ज होने के अगले ही दिन आरोपी के चाचा फुरकान (45) पुत्र सुबहान मियां की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृत्यु के बाद आक्रोशित परिजन शव लेकर देर रात देवरनियां थाने पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप था कि युवती पक्ष की ओर से उन्हें धमकाया जा रहा था और मानसिक दबाव बनाया जा रहा था। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी थाने पहुंच गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

सूचना पर एसपी उत्तरी मुकेश मिश्र और क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज