बरेली पुलिस को बड़ी सफलता, 10.5 करोड़ से अधिक के मोबाइल बरामद, 462 फोन लौटाकर बढ़ाया जनता का भरोसा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। बरेली पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामदगी अभियान के तहत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पुलिस ने मई माह में 462 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 95 लाख रुपये बताई गई है।

 

फोटो में बरामद फोन

गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित रविन्द्रालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बरामद मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपे। अपने खोए हुए फोन वापस पाकर लोगों ने राहत की सांस ली और बरेली पुलिस का आभार व्यक्त किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर सेल, सर्विलांस टीम तथा विभिन्न थानों के कंप्यूटर ऑपरेटरों ने सीईआईआर पोर्टल और आधुनिक तकनीक की मदद से यह सफलता प्राप्त की। पुलिस की सक्रियता के चलते बड़ी संख्या में गुमशुदा मोबाइल ट्रेस कर उन्हें बरामद किया जा रहा है।
अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रेमनगर, कैंट, किला, सीबीगंज, शाही, विशारतगंज, अलीगंज, फरीदपुर, भोजीपुरा, शीशगढ़, देवरनियां, शेरगढ़, नवाबगंज और हाफिजगंज की साइबर टीमों को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

पुलिस के अनुसार जनवरी 2025 से मई 2026 तक कुल 5259 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 10.5 करोड़ रुपये है। यह आंकड़ा पुलिस की साइबर तकनीक और सर्विलांस सिस्टम की प्रभावी कार्यशैली को दर्शाता है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें और सीईआईआर पोर्टल पर उसे ब्लॉक कराएं, ताकि किसी भी तरह के दुरुपयोग को रोका जा सके।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज