26 मई 2026 का राशिफल: एकादशी पर बन रहे शुभ योग, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

ज्योतिषाचार्य योगेंद्र शर्मा

📞 +91 90844 07666

26 मई 2026, मंगलवार को एकादशी तिथि पूर्ण रात्रि तक रहेगी। धार्मिक दृष्टि से आज का दिन बेहद शुभ माना जा रहा है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो राहुकाल का विशेष ध्यान रखें। आज राहुकाल दोपहर 03:45 बजे से शाम 05:28 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

 

मेष
आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।
वृषभ
परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराने रुके कार्यों में गति आएगी।
मिथुन
नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन मेहनत का भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा।

 

                            ज्योतिषाचार्य योगेंद्र शर्मा

कर्क
जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे, हालांकि यात्रा में सावधानी जरूरी है।
सिंह
नया कारोबार शुरू करने या निवेश के लिए दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
कन्या
पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा फायदेमंद रहेगी।
तुला
मानसिक शांति बनी रहेगी। शिक्षा और संपत्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक समाचार मिल सकता है।
वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभदायक बदलाव होंगे और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
धनु
पुराने कर्ज से राहत मिलने के योग हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।
मकर
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए कारोबार में सफलता के संकेत हैं और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
कुंभ
कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। आय बढ़ने के योग हैं, लेकिन फिजूल खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
मीन
रुके हुए कार्य पूरे होंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज