वरिष्ठ पत्रकार खेमपाल गंगवार के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

राजकुमार

फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक क्षेत्र के गांव कुरतरा निवासी एवं अमर उजाला संवाददाता खेमपाल गंगवार के पिता लालमन गंगवार का बुधवार देर रात निधन हो गया। वह करीब 70 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के मुताबिक लालमन गंगवार पिछले कई महीनों से बीमारी से जूझ रहे थे।

 

बुधवार रात उन्होंने अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। गुरुवार दोपहर गांव कुरतरा में पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण, पत्रकार, समाजसेवी और शुभचिंतक मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वर्गीय लालमन गंगवार अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके तीन पुत्रों में खेमपाल गंगवार, मोहनलाल गंगवार और राकेश कुमार गंगवार शामिल हैं। खेमपाल गंगवार फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र से अमर उजाला के संवाददाता के रूप में लंबे समय से पत्रकारिता कर रहे हैं।

लालमन गंगवार के निधन पर क्षेत्र के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज