बरेली। उपज की मासिक बैठक रविवार को दैनिक पायनियर के वरिष्ठ पत्रकार शिरोज खान के रामपुर गार्डन स्थित आवास पर आयोजित की गई। बैठक में उपज के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान वरिष्ठ पत्रकार संजीव गंभीर की बेटी अनन्या झा को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) हाईस्कूल परीक्षा में 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। वहीं पत्रकार दिनेश्वर दयाल सक्सेना के पुत्र अक्ष सक्सेना को CBSE बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 95.4 प्रतिशत अंक हासिल करने पर सम्मानित किया गया।

उपस्थित पत्रकारों ने दोनों मेधावी छात्रों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।बैठक में उपज जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता, महामंत्री अजय कश्यप, मुख्य संगरक्षक शंकर दास जी , प्रदेश उपाध्यक्ष आर के सिंह, डॉ. राजेश कुमार शर्मा , कोषाध्यक्ष रंजीत शर्मा, विकल्प कुदेशिया, रवि सक्सेना, दिनेश्वर दयाल सक्सेना, मोहम्मद आदिल, भीम मनोहर, संजीव गंभीर सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

जून माह क़ी बैठक की जिम्मेदारी विकल्प कुदेशिया ने ली, डेटा संग्रह करने का जिम्मा शिरोज खान को सौंपा गया, एवं ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों को स्क्रीनिंग के बाद जोड़ने की जिम्मेदारी भीम मनोहर को दी गई। बैठक में अध्यक्ष डॉ आशीष गुप्ता ने बताया की उपज की इस माह के अंत में 30 मई को पत्रकारिता दिवस पर मथुरा में प्रांतीय बैठक है जिसमें बड़ी संख्या में बरेली से पत्रकार भाग लेंगे।
कार्यक्रम के अंत में मेजबान शिरोज खान ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उपज की मासिक बैठक में उपस्थित होकर सभी ने अपने बहुमूल्य विचारों और समय से कार्यक्रम को सफल एवं सार्थक बनाया।



