सपा सांसद के बयान पर भड़की BJP कलेक्ट्रेट में जमकर नारेबाजी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की टिप्पणी का विरोध अब सड़कों पर उतर आया है। गुरुवार को बरेली कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जुटे और जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अजेंद्र सिंह लोधी माफी मांगें और ‘लोकतंत्र का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ जैसे नारों से कलेक्ट्रेट गूंज उठा।

प्रदर्शन का नेतृत्व जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश का गौरव हैं और उनके खिलाफ इस तरह की अभद्र टिप्पणी समाजवादी पार्टी की कुंठित मानसिकता को दर्शाती है। भाजपा ऐसे बयान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद के बयान को लोकतंत्र का अपमान बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई। प्रदर्शन के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सपा सांसद के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सार्वजनिक माफी की मांग की।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज