बरेली में डीएम की नई पहल, अब हफ्ते में दो दिन बिना वाहन चलेंगे अफसर, पैदल और साइकिल से पहुंचेंगे दफ्तर

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली  में ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन ने एक अहम कदम उठाया है। जिलाधिकारी Avinash Singh ने घोषणा की है कि अब जिले में सप्ताह में दो दिन ‘नो व्हीकल डे’ मनाया जाएगा। इस पहल का मकसद ईंधन की खपत कम करना, प्रदूषण घटाना और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है।

इस अभियान की शुरुआत खुद जिलाधिकारी ने की। उन्होंने अपने सुरक्षा और एस्कॉर्ट वाहनों को हटाकर कर्मचारियों के साथ आवास से कलेक्ट्रेट तक पैदल पहुंचकर संदेश दिया कि बदलाव की शुरुआत खुद से करनी चाहिए।जिलाधिकारी ने बताया कि ‘नो व्हीकल डे’ पर जिले के सभी अधिकारी साइकिल या पैदल ही अपने कार्यालय पहुंचेंगे।

फोटो में बरेली डीएम अविनाश सिंह की

इससे ईंधन की बचत होगी, पर्यावरण सुरक्षित रहेगा और अधिकारियों को स्वास्थ्य लाभ भी मिलेगा। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि इस व्यवस्था का पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन किया जाए। साथ ही तहसील दिवस, समाधान दिवस और चौपाल जैसे कार्यक्रमों में अधिकारी निजी वाहनों के बजाय सरकारी बसों या ई-बैटरी वाहनों का सामूहिक उपयोग करेंगे।

 

डीएम का कहना है कि यह पहल सिर्फ प्रशासन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आम लोगों को भी ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करेगी। बरेली प्रशासन की इस अनोखी पहल की जिलेभर में सराहना हो रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज