बरेली: प्रेमनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक औषधीय भंडारण केंद्र में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही घना धुआं उठने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि यह घटना एक चिकित्सालय परिसर के गेट के आसपास हुई । अगर यह हादसा औषधीय भंडारण वाली जगह पर हुआ था तो यह बड़ा हादसा हो सकता था।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग की वजह बिजली के तारों से निकली चिंगारी मानी जा रही है। गर्मी और सूखे मौसम के कारण आग तेजी से फैल सकती थी, जिससे स्थिति गंभीर होने की आशंका थी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। समय पर कार्रवाई होने से बड़ा नुकसान टल गया, क्योंकि आसपास रिहायशी इलाका होने के कारण आग के फैलने का खतरा बना हुआ था।इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, हालांकि आग से नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने प्रेमनगर थाना क्षेत्र के एक औषधीय चिकित्सालय में आग लगने की पुष्टि की । उन्होंने आग गेट के आसपास रही ,जिसे स्थानीय लोगों ने दमकल की गाड़ियों के पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।



