नवाबगंज में युवक की संदिग्ध मौत, शादी के दो माह बाद फंदे पर मिला बीएससी छात्र

SHARE:

बरेली। नवाबगंज क्षेत्र में एक 23 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
मृतक की पहचान गंगवार कॉलोनी निवासी विकास, पुत्र केवल सिंह, के रूप में हुई है।

 

वह बीएससी का छात्र था और हाल ही में 21 फरवरी को उसकी शादी हुई थी। परिजनों के अनुसार, घटना की रात विकास की अपनी पत्नी से फोन पर बातचीत हो रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद वह मानसिक तनाव में आ गया।

बताया जाता है कि रात के बाद सुबह तक जब विकास कमरे से बाहर नहीं निकला और दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को संदेह हुआ। खिड़की से झांककर देखने पर वह पंखे से लटका दिखाई दिया। यह देख परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही नवाबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन परिजनों के आरोपों को ध्यान में रखते हुए सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!