बरेली में कलेक्ट्रेट पर यूनियन का प्रदर्शन, श्रमिकों के हक में उठी आवाज

SHARE:

बरेली। ट्रेड यूनियंस फेडरेशन के नेतृत्व में गुरुवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और नोएडा, मानेसर, फरीदाबाद व गुरुग्राम के आंदोलनरत श्रमिकों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट को दो ज्ञापन सौंपे गए, जो राष्ट्रपति और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित थे।

प्रदर्शनकारियों ने मांग उठाई कि आंदोलित श्रमिकों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए, उनकी मांगों को जल्द स्वीकार किया जाए और हिरासत में लिए गए मजदूरों को रिहा किया जाए। साथ ही श्रमिकों पर किसी भी तरह के दमन को रोकने की बात कही गई।

फेडरेशन अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने कहा कि न्यूनतम वेतन पूरे देश में समान रूप से लागू होना चाहिए और ओवरटाइम का भुगतान दोगुना किया जाए। उन्होंने श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा, अधिकारों की रक्षा और आठ घंटे कार्य दिवस सुनिश्चित करने की भी मांग रखी।

वक्ताओं ने बढ़ती महंगाई और गैस संकट का मुद्दा उठाते हुए मजदूरों को तत्काल राहत देने की जरूरत बताई। इस मौके पर कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!