नवरात्रि नवमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, सिद्धिदात्री माता के दर्शन को पहुंचे हजारों श्रद्धालु

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन शहर में आस्था का खास माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों ने मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा कर अपने परिवार की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

किला थाना क्षेत्र के नौ देवी मंदिर में तड़के से ही भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। इसके अलावा चौरासी घंटा मंदिर और नेकपुर स्थित ललिता देवी मंदिर में भी दर्शन के लिए लोगों की लंबी लाइनें देखी गईं। मंदिरों में “जय माता दी” के जयकारों और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि की नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन मां अपने भक्तों को आशीर्वाद देकर विदा होती हैं। श्रद्धालु मां को चुनरी, सिंदूर और अन्य श्रृंगार सामग्री अर्पित कर उनका आशीर्वाद लेते हैं। बाजारों में भी पूजा सामग्री की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ रही।

भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। प्रमुख मंदिरों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा, जिससे श्रद्धालु आराम से दर्शन कर सकें।नवमी के अवसर पर पूरे शहर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा, जिससे हर ओर धार्मिक उत्साह नजर आया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज