अंडे को लेकर विवाद बना जानलेवा, नाराज पत्नी ने खाई चूहे मार दवा

SHARE:

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव बमियाना में एक साधारण घरेलू विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया। अंडे को लेकर हुई कहासुनी के बाद नाराज महिला ने कथित रूप से चूहे मारने वाली दवा खा ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय महजबीन, पत्नी असलम, ने पारिवारिक तनाव के चलते यह कदम उठाया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।

महिला की मां ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष—पति, देवरानी, जेठानी और ननद अक्सर उसे परेशान करते थे। उनका कहना है कि एक दिन पहले भी उसके साथ मारपीट हुई थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी।

दूसरी ओर, पति असलम का कहना है कि अंडे लाने को लेकर मामूली विवाद हुआ था। उनके अनुसार, एक अंडा लाने की बात पर कहासुनी बढ़ी और हाथापाई तक पहुंच गई, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया था। अगले दिन सुबह गुस्से में आकर महजबीन ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

घटना के बाद परिवार के लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।भमोरा थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। यदि शिकायत मिलती है तो नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल, पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और महिला की हालत पर भी निगरानी रखी जा रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!