गोरखपुर की तैनाती में शुरू हुई दोस्ती, अब शादी में बदलेगा रिश्ता; अंशिका वर्मा और कृष्ण बिश्नोई 29 मार्च को बंधेंगे विवाह के बंधन में

SHARE:

बरेली। उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में इन दिनों एक खबर चर्चा में है। बरेली के एसपी साउथ अंशिका वर्मा और संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार बिश्नोई जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों आईपीएस अधिकारियों का विवाह 29 मार्च को राजस्थान के बाड़मेर में संपन्न होगा।

फोटो में बरेली में तैनात एसपी अंशिका वर्मा

जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार बिश्नोई मूल रूप से राजस्थान के बाड़मेर जिले के निवासी हैं, जबकि अंशिका वर्मा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं। दोनों परिवारों की सहमति से यह रिश्ता तय हुआ है और विवाह की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शादी समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य, रिश्तेदार, करीबी मित्र और पुलिस विभाग के कई अधिकारी शामिल हो सकते हैं।

फोटो में संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई

बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों की मुलाकात उस समय हुई जब उनकी तैनाती गोरखपुर में रही। इसी दौरान दोनों के बीच परिचय बढ़ा और बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। समय के साथ यह रिश्ता और मजबूत हुआ और बाद में दोनों ने अपने परिवारों को भी इसके बारे में बताया। परिवारों की सहमति मिलने के बाद इस रिश्ते को विवाह में बदलने का निर्णय लिया गया।

एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने भी अपनी शादी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई औपचारिक रस्म नहीं हुई है। महीने के अंत में संभल में कुछ पारिवारिक रस्में आयोजित की जाएंगी, जिसके बाद मुख्य विवाह समारोह राजस्थान के बाड़मेर में होगा।अंशिका वर्मा वर्ष 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 136वीं रैंक हासिल की थी।

 

नोएडा के गलगोटिया कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी की। पहले प्रयास में सफलता न मिलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरे प्रयास में बिना कोचिंग के यूपीएससी परीक्षा पास कर आईपीएस बनीं।वहीं कृष्ण कुमार बिश्नोई वर्ष 2018 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में यूपीएससी परीक्षा में 174वीं रैंक हासिल की थी। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और प्रभावी कार्यशैली के कारण वे अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘पुलिस मंथन-2025’ कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया था।

दोनों अधिकारियों के विवाह की खबर सामने आने के बाद पुलिस महकमे और उनके शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस जोड़ी को बधाइयां दे रहे हैं और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना कर रहे हैं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज
error: Content is protected !!