बरेली। गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए बरेली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान का असर लगातार दिख रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने नवंबर माह में 275 मोबाइल फोन
एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि पुलिस की सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों की संयुक्त टीम ने तकनीकी विश्लेषण, सीईआईआर पोर्टल और साइबर जांच की मदद से यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाया जा रहा यह अभियान न केवल अपराध नियंत्रण में मददगार है, बल्कि इससे जनता का पुलिस पर भरोसा भी मजबूत हो रहा है।
मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी स्पष्ट झलक रही थी। कई लोगों ने कहा कि पुलिस की इस पहल से आम जनता को बड़ी राहत मिली है और तकनीक के प्रभावी उपयोग का सही उदाहरण सामने आया है।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मान
मोबाइल रिकवरी अभियान में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने की भी घोषणा की गई है। कांस्टेबल अनुराग (फरीदपुर) को 600 रुपये, कांस्टेबल प्रीतम (नवाबगंज) को 500 रुपये, कांस्टेबल अराफात (भूता) को 400 रुपये और कंप्यूटर ऑपरेटर मुकेश (इज्जतनगर) को 400 रुपये देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।
2025 में अब तक 2651 मोबाइल की बरामदगी
बरेली पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 में अब तक कुल 2651 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 5.11 करोड़ रुपये है। इन मोबाइल फोनों को भी पहचान सत्यापन के बाद उनके मालिकों को सौंपा जाएगा।
थानावार रिकवरी
इस बार की बरामदगी में सर्विलांस सेल ने सर्वाधिक 22 मोबाइल बरामद किए। इसके बाद सुभाषनगर और बारादरी (20-20), प्रेमनगर (18), इज्जतनगर (18) और भमोरा (15) का स्थान रहा। अन्य थानों से भी उल्लेखनीय बरामदगी की गई।




