मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के टिप्स, भोजीपुरा पुलिस ने किया जागरूकता कार्यक्रम

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

भोजीपुरा। महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भोजीपुरा पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम विशप कोनार्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दोहना मार्डन विलेज और श्री सोहनलाल हायर सेकेंडरी स्कूल, मझौआ गंगापुर में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में एसआई रुकमेश सिंह ने छात्राओं को बताया कि किसी भी आपराधिक स्थिति में तुरंत मदद के लिए निम्न हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें —
वूमेन पावर लाइन 1090, डायल 112, महिला हेल्पलाइन 181, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930।

वहीं, उप निरीक्षक दीपक कुमार ने छात्राओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें विधवा व वृद्धा पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शामिल हैं।

कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से लघु फिल्म दिखाकर छात्राओं को उनके अधिकारों और आत्मरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

महिला आरक्षी हिना शर्मा व उमा ने छात्राओं को शोहदों से बचने के उपाय और पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।

इस दौरान दोनों स्कूलों की सभी छात्राएं व अध्यापिकाएं उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में शामिल हुईं और मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज