तेजस्वी और राहुल की रैली में मुस्लिम प्रतिनिधित्व गायब, मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने जताई नाराज़गी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।

आल इंडिया इस्लामिक सेंटर के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में चुनावी माहौल बन चुका है और सभी राजनीतिक दल तैयारी में जुटे हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि सहरसा से शुरू हुई राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोट अधिकार रैली के मंच पर 25 नेताओं में एक भी मुस्लिम चेहरा नहीं दिखा।

मौलाना रज़वी ने कहा कि पूरे बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने करीब एक महीने तक दौरा किया, लेकिन उनकी गाड़ियों और मंचों पर कहीं भी मुसलमान दिखाई नहीं दिए, जबकि राज्य की आबादी में मुसलमानों की हिस्सेदारी लगभग 25 प्रतिशत है।

उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव वही गलती दोहरा रहे हैं जो समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में की थी — मुस्लिम नेतृत्व को हाशिये पर डालना और उनकी राजनीतिक हिस्सेदारी को कमजोर करना।

मौलाना रज़वी ने कहा, “तेजस्वी यादव बिहार में भी मुसलमानों की आवाज़ को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। वे ढाई प्रतिशत वर्ग की खुशामद में लगे हैं, जबकि पच्चीस प्रतिशत आबादी को नजरअंदाज किया जा रहा है। मैं बिहार के मुसलमानों से अपील करता हूं कि वे अपना फैसला बहुत सोच-समझकर करें।”

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज