कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में आत्मरक्षा कार्यशाला आयोजित

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।जिलाधिकारी श्री अविनाश सिंह एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती मोनिका राणा के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत आज कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, ब्लॉक नवाबगंज, जनपद बरेली में आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती हरविंदर कौर एवं श्रीमती शारीन, जेंडर स्पेशलिस्ट, हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वुमन द्वारा किया गया। कार्यशाला में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए तथा उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।

 

फ़ोटो न्यूज वॉक्स

महिला थाना की टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई और बताया गया कि आत्मरक्षा सीखना हर बेटी के लिए जरूरी है। मार्शल आर्ट्स, कराटे जैसी तकनीकें सीखकर वे किसी भी आपात स्थिति में स्वयं की सुरक्षा कर सकती हैं। आत्मरक्षा से न केवल आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि यह उन्हें हर परिस्थिति में सक्षम बनाती है।

कार्यक्रम में विद्यालय की वार्डन श्रीमती सपना पांडे, अध्यापिकाएं एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक कार्यशाला में भाग लिया और आत्मरक्षा के महत्व को समझा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज