दशहरे पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बरेली पुलिस अलर्ट, एसपी साउथ अंशिका वर्मा के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मियों का फ्लैग मार्च

SHARE:

बरेली। दशहरा पर्व को देखते हुए बरेली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष रणनीति बनाई है। इसी क्रम में एसपी साउथ अंशिका वर्मा के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मियों ने शहर के मुख्य मार्गो पर फ्लैग मार्च निकाला गया।

Flag march

फ्लैग मार्च में विशेष रूप से गठित वीरांगना महिला पुलिस बल भी शामिल रहा। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने शहर के प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। फ्लैग मार्च का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा का एहसास दिलाना और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखना था।

एसपी साउथ अंशिका वर्मा  ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य है कि हर महिला खुद को सुरक्षित महसूस करे और यह भरोसा रखे कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से उनके साथ है। कोई भी व्यक्ति कानून से खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!