पुलिस अभिरक्षा में गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकाली श्रीराम बारात

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़। कस्बे में परंपरागत तरीका से होने बाला श्रीरामलीला मेला मंगलवार से शुरू हो गया है। रामलीला शुरू होने से पहले पुलिस अभिरक्षा में गाजे बाजे के साथ धूमधाम से श्री राम बारात निकाली गई।राम बारात को भाजपा नेता रामौतार मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

राम, लक्ष्मण, सीता आदि की मनमोहक झांकियों के साथ निकली श्री राम बारात गिरधरपुर स्थित पेट्रोल पंप से शुरू होकर मोहल्ला पड़ाव होते हुए परम्परागत रास्ते से गुजरते हुए शिव मंदिर पहुंचकर वापस मेला स्थल पहुंचकर समाप्त हो गई।

 

रामबारात का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।इस अवसर पर रामौतार मौर्य, प्रमोद देवल,के पी गंगवार, महेंद्र शर्मा,अरविंद गंगवार, चौ चमन सिंह,डॉ रामौतार गंगवार, संजीव रस्तोगी,दीपक रस्तोगी आदि मौजूद रहे। उधर सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज