बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन ने मनाया चौथा स्थापना दिवस, नया संकल्प: हर हाथ सेवा का, हर दिल आध्यात्म का

SHARE:

 

बरेली – बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन ने अपने चौथे स्थापना दिवस को डीएस प्लाज़ा, बीसलपुर रोड पर बड़े हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया। इस अवसर पर फाउंडेशन की चार साल की यात्रा, वर्तमान कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई।

ऑपरेशन मैनेजर अभय गुप्ता ने संस्था की गतिविधियों और सामाजिक योगदान का विस्तृत अवलोकन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन ने योग, प्राकृतिक चिकित्सा, सामाजिक उत्थान और आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से हजारों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया है।

नेशनल एम्बेसडर रामवीर सिंह ने अपने संबोधन में आध्यात्मिक मूल्यों को जीवन में अपनाने और संगठित होकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के महत्व पर जोर दिया। मीडिया प्रभारी आशीष जौहरी ने संस्था की उपलब्धियों और गतिविधियों का विस्तृत विवरण साझा किया।

संस्था के फाउंडर डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन केवल आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अपने सदस्यों की सुरक्षा और कल्याण की जिम्मेदारी भी निभा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सृजन से जुड़े और कई योजनाएँ शुरू की जाएंगी, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

कार्यक्रम के दौरान 25 नए सदस्य भी संस्था से जुड़े, जिससे फाउंडेशन का परिवार और मजबूत हुआ। कई सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए और संस्था के प्रति उत्साह और सहयोग का आश्वासन दिया। स्थापना दिवस समारोह सेवा, आध्यात्मिकता और मानवीय मूल्यों के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता का प्रतीक बना।

इस अवसर पर रीता सिंगल, संजीव त्यागी, सौरभ चौहान, मृगेंद्र सिंह, मनीषा आहूजा, आशीष जौहरी, अभय गुप्ता सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल उत्सव का प्रतीक था बल्कि फाउंडेशन की चार साल की यात्रा और भविष्य के नए संकल्पों का उत्साहपूर्ण पड़ाव भी साबित हुआ।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!