शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाव, पंचेश्वर नाथ मंदिर में हजारों ने किया जलाभिषेक

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 फतेहगंज पूर्वी, एनवीआई रिपोर्टर

सावन के आखिरी सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धा का सैलाव उमड़ पड़ा। पचौमी स्थित पंचेश्वर नाथ मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं जलाभिषेक किया। जगह-जगह  भंडारों का आयोजन किया गया। सोमवार को हर तरफ बोल बम की गूंज सुनाई दी, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

बरेली के फतेहगंज पूर्वी इलाके में स्थित पचौमी स्थित पंचेश्वर नाथ मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार को भगवान शिव के प्रति आस्था और भक्ति का अपूर्व दृश्य देखने को मिला। जहां झमाझम बारिश के बाद भी भक्तों तके जबरदस्त उत्साह देखा गया। विभिन्न शिव मंदिरों में भक्तों का रेला उमड़ता नजर आया। जलाभिषेक के लिए शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिरों के चारों ओर “बोल बम” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

सावन के अंतिम सोमवार को फरीदपुर तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा पंचेश्वर नाथ मंदिर में सोमवार को तड़के चार बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ भजन कीर्तन की गूंज सुनाई देती रही। इसके साथ पंचमुखी मंदिर, पहलऊ मंदिर,सिद्ध बाबा मंदिर,शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला देर शाम तक चला।

सुरक्षा और व्यवस्था का ध्यान जुटी रही पुलिस

पंचेश्वर नाथ मंदिर के अंदर और बाहर भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह बेरिकेडिंग की गई थी। महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गईं थीं। शिव भक्तों की लंबी-लंबी लाइनों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कोतवाल राधेश्याम पुलिस बल के साथ तैनात रहे। पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की और किसी भी असुविधा से बचने के लिए समुचित इंतजाम किए गए थे।

भंडारे में प्रसाद वितरण लेने को जुटी रही भीड़

पंचेश्वर नाथ मंदिर के पास गन्ना समिति के चेयरमैन नारद मुनि गौड़ द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं जवाहर लाल द्वारा भक्तों को फल वितरित किए गए। भंडारे में पूड़ी, सब्जी, चावल और पेयजल की व्यवस्था की गई थी। साथ ही अन्य लोगों ने भी श्रद्धा अनुसार भंडारे में सहयोग किया।

कावड़ियों ने चढ़ाई कावड़, शिव अनुष्ठानों का आयोजन

श्रावण मास के अंतिम सोमवार को दर्जनों की तादाद में कावड़ियों के जत्थों ने भोलेनाथ के मंदिर में जाकर जलाभिषेक किया। इनमें मुख्य रूप से सुपर फास्ट, डाक, बैकुंठी, कलश कावड़ों के दर्जनो जत्थे शामिल रहे। पहलऊ मंदिर पर एक भक्त ने कादरगंज रामगंगा से 81 लीटर की कावड़ से महादेव का जलाभिषेक किया. वहीं मेला क्षेत्र के आसपास स्थित दर्जनों गांव के लोगों ने पदयात्रा कर बाबा पंचेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज