तहसील समाधान दिवस में 22 में से 5 शिकायतों का हुआ निस्तारण, गन्ना भुगतान बना मुख्य मुद्दा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। तहसील समाधान दिवस के दौरान एडीएम संतोष बहादुर सिंह और एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने आमजन की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए सौंपा गया।

कार्यक्रम में सबसे अधिक चर्चा का विषय गन्ना भुगतान रहा। किसानों ने अपनी शिकायतों में गन्ना मूल्य का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की। इसके अलावा राशन कार्ड से संबंधित समस्याएं भी सामने आईं।

एडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव, तहसीलदार भानू प्रताप सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज