सड़क हादसे में घायल ग्रामीण की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत।

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़।  22 फरवरी को सड़क हादसे में घायल हुए ग्रामीण की दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ग्रामीण की मौत की खबर पर मृतक के घर पर कोहराम मच गया। शीशगढ़ धनेटा रोड पर ग्राम जाफरपुर में मंदिर के पास बाइक और पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई थी।

 

 

दुर्घटना में बाइक सवार नवीस कुमार,विकास कुमार निवासी सिंह की गोंटिया थाना बहेड़ी तथा शिवम राठौर निवासी कनकपुरी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को इलाज हेतु बरेली भेज दिया था। गंभीर रूप से घायल शिवम राठौर की हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली रेफर किया गया था। आज घायल शिवम कुमार की दिल्ली में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज