हम उस समाज से आते जिसने प्रभु राम जी की नैया को पार लगाया। शिव चरन कश्यप

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । पीडीए पंचायत का  आज कार्यक्रम बिथरी चैनपुर विधानसभा के घीलौरा गांव हुआ। इस मौके पर अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने कहा सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष कर रहे है।  हमारी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को भारती जनता पार्टी वाले कहते हम राम लाए है अगर भगवान को तुम लाए हो तो नीरव मोदी को भी ले आओ।

 

हम उस समाज से है जिसने प्रभु राम की नैया भी पार कराई और चरण भी धोए अब झूठ जादा नहीं चलेगा जनता की आँखें खुल चुकी है इसका जीता जगता सबूत जनता पीडीए के कार्यक्रम बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है।पीडीए पंचायत के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने कहा पीडीए पंचायत का आयोजन लगभग एक महीने सफल आयोजन चल रहा  है। भाजपा के बड़े नेता स्वर्ग स्वर्ग चिल्लाते है स्वर्ग कैसा होता है ये किसने देखा है । हमें नहीं मालूम लेकिन इस धरती पर स्वर्ग बना तो जो बाबा साहब ने जो संविधान लिखा उस संविधान में आपको अपनी आजादी से जीने का अधिकार मिला ये है असली स्वर्ग है।

 

पूर्व विधायक विजयपाल सिंह ने कहा जो लोग झूठ बोल कर गद्दी पर बैठ गए , जिन्होंने केवल देश के लोगों के साथ छल किया और कोई भी वायदा पूरा नहीं किया।प्रोगाम का आयोजन जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र श्रीवास्तव ने किया संचालन रमेश यादव ने किया। इस अवसर पर डॉ जीराज यादव,जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव,बीड़ी वर्मा,भारती चौहान,महिला सभा की जिला अध्यक्ष स्मिता यादव,ऊषा यादव,सीमा श्रीवास्त,राम वीर दिवाकर,विनोद यादव,संदीप मौर्य,उदयपाल यादव,जाबिर खा,डंपी अहमद आदि लोग मौजूद रहे

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज