सकलैनी मदरसे में नूर ककरालवी के 10वें की हुई फातिहा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। पीरो मुर्शिद शाह मुहम्मद सक़लैन मियाँ हुज़ूर अलैहिर्रहमा के भाई हज़रत अल्हाज मुंतख़ब अहमद खान सक़लैनी उर्फ नूर ककरालवी के दसवें की फातिहा बड़े ही अदवो एहतिराम से अदा की गई। क़ुरान ख्वानी के बाद फातिहा ख्वानी हुई और फिर अल्हाज नूर ककरालवी के लिये दुआ की गई।

 

नगर के मोहल्ला सक़लेन नगर के सकलेनी मदरसे में अल्हाज़ नूर ककरालवी के 10वें की फातिहा के मौके पर जोहर की नमाज़ से पहले क़ुरान ख्वानी हुई। नमाज़ के बाद शायरों और उलेमाओं ने अपने अपने कलाम पेश किये और फिर फातिहा ख्वानी हुई। फातिहा ख्वानी के बाद अल्हाज नूर ककरालवी के लिये दुआ की गई।

 

इस मौके पर सकलैनी मस्जिद के इमाम हाफ़िज़ मोहम्मद उस्मान, रिज़वान सक़लेनी, आसिफ सकलेनी, शादाब सकलेनी समेत मदरसे में पढ़ने वाले बच्चे मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment