जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला से दबंगो ने की छेड़छाड़

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

शीशगढ़।जंगल में लकड़ी बीनने गईं महिला से दो लोगों छेड़छाड़ कर विरोध पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान करने के बाद घसीट कर ईख में खींचने की कोशिश की।शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि 9 जनवरी को दोपहर लगभग दो बजे वह जंगल में लकड़ी बीनने गईं थी।तभी क्षेत्र के एक गाँव  निवासी पुत्तन पुत्र बेनीराम व एक अज्ञात ने उसको पकड़कर छेड़खानी शुरू कर दी।विरोध पर उपरोक्त ने धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर घसीट कर ईख में ले जाने की कोशिश की।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment