मामूली कहासुनी में युवक की पीट पीटकर हत्या

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।  शाही थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को मामूली कहासुनी में एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। हालांकि युवक के परिजन उसे मरणासन्न हालत में  नजदीकी हॉस्पिटल में लेकर गए थे ,जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक के परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों के मुताबिक कल ही युवक अपने घर नजीमाबाद से काम करके घर से लौटा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया , हालांकि परिजनों ने अभी तक पुलिस को थाने में तहरीर नहीं दी है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक शाही की रामलीला मेले में शुक्रवार रात को जुनहाई के लोगों के साथ कई अन्य आस पड़ोस गांव के रामलीला देख रहे थे, इसी दौरान कमेटी व गांव जुनहाई के लोगों ने युवकों को जनता के बीच बैठने को कहा। इस पर  विवाद हो गया। जिस पर युवक वहां से चले गए। देर रात मेला ग्राउंड में गांव जुनहाई निवासी रवि सिंह, गांव के ही सोनू, दीपक और गौरव बैठे हुए थे। आरोप है कि 10 से 12 लोगों ने आकर हमला कर दिया। इस हमले में रवि सिंह (26) के सिर में रॉड लगने से मौके पर ही मौत हो गई । जबकि अन्य दो  लोग घायल हो गए। पुलिस ने कुछ संदिग्ध को भी  हिरासत में लिया है।
शाही थानाध्यक्ष अमित कुमार बालियान ने बताया कि रामलीला के दौरान हुए विवाद के बाद एक युवक की पिटाई कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों की तरफ से कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज