जमीन को लेकर पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। आंवला तहसील क्षेत्र के गांव करुआताल निवासी बाबू राम ने बताया मेरा खेत बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के आदेश के अनुसार लेखपाल व कानूनगो द्वारा 10 अक्टूबर को नाप कर दिया गया है। मैंने अपने खेत को जोतकर 15 अक्टूबर को फसल बोई थी जिसे बीते रोज 16 अक्टूबर को विपक्षियों ने मेरी फसल में अपना ट्रैक्टर ट्राली, हैरों व थ्रेसर आदि खड़े कर दिए और पशु बांध दिए।

 

 

 

जब मैंने अपने खेत में सामान रखने से मना किया तो विपक्षी लाठी, डंडा, कांता व तमंचा लेकर हमलावर हो गए और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित के आधार पर शिवलाल, बालक राम, प्रेम शंकर, अमरपाल निवासी करुआताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले में कार्रवाई आरंभ कर दी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज