इंजीनियर एमए नईमी बने एक्टिविष्ट सोसायटी संस्था के अध्यक्ष।

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़। कस्बे के लोगों की मदद के लिए अग्रसर रहने वाली संस्था एक्टिविष्ट सोसायटी की बैठक में इंजीनियर मोहसनीन अहमद नईमी को सर्व सम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। सोसायटी के निवर्तमान अध्यक्ष तंजील अहमद ने कुछ दिन पूर्व निजी कारणों से अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। तंजील अहमद पिछले 11 साल से अध्यक्ष पद संभाल रहे थे। उनके अध्यक्ष रहते सोसायटी ने कोरोना काल में गरीबों, बेसहारा महिलाओं व विधवा महिलाओं को खूब मदद की थी।

 

 

कोरोना के समय में सोसायटी ने गरीब लोगों के घर – घर जाकर खाने का समान पहुंचाया था। मोहसनीन अहमद नईमी के अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे आगे सोसायटी के कामों को नि: स्वार्थ भाव से आगे बढ़ाएंगे।बैठक में हार्ट सर्जन डॉक्टर जुबैर अहमद, वरिष्ठ पत्रकार तौकीर अहमद, इंजीनियर मुकीम अहमद, इंजीनियर कलीम अहमद, इंजीनियर तारिक हमीद, इंजीनियर, तामील अहमद, राहुल देवल व मास्टर जीशान अहमद, नसीम अहमद, तंजील अहमद आदि मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज