बुराई पर अच्छाई की हुई जीत, श्रीराम ने किया अहंकारी रावण का वध, धू धू कर जला रावण का पुतला

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

राजकुमार

फतेहगंज पश्चिमी। विजय दशमी का पर्व समूचे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ पर कुंभकरण मेघनाथ के साथ रावण के पुतले का दहन किया गया। देखते ही देखते पुतला धू धू कर जल गया। आपको बता दें कि नगर फतेहगंज पश्चिमी मे चल रही रामलीला मैदान में दशहरा के मेले राम और रावण के संग्राम को देखने खूब भीड़ जुटी। शनिवार को शाम की समय पहले कुंभकरण, फिर मेघनाथ उसके बाद रावण के रामलीला मंचन के समय सजीव पात्रों ने राम ने रावण का वध एक साथ 31 तीर छोड़कर करीब साढ़े आठ बजे कर दिया।

 

इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। मीरगंज विधायक डॉक्टर डी सी वर्मा ने रावण पुतला दहन के समय मौजूद रहे। मंच पर कलाकारों ने श्री राम और रावण युद्ध का मंचन किया। शाम साढ़े आठ बजे श्री राम का रूप धारण किए कलाकार ने अग्निबाण चढ़ाकर रावण के पुतले का दहन किया। पुतले में आग लगते ही वह, धू धू कर जलने लगा। आसपास मौजूद राम भक्तों के द्वारा जय श्रीराम के नारे लगाने से वातावरण गुंजायमान हो गया। रावण के दहन का धमाका जैसे ही हुआ। भीड़ उसकी लकड़ी नुमा अस्थियां लेने के लिए टूट पड़ी।

 

 

मेले में आसपास के गांव कुरतरा, अगरास, खिरका, ठिरिया खेतल, चिटौली, रहपुरा जागीर, मीरापुर, मढौली आदि दर्जनों गांव के लोग ट्रैक्टर ट्राली, चौपहिया, दोपहिया वाहनों से पहुंचे। मेले मे लगे तरह तरह के स्टालों, दुकानों से लोगो ने रिकार्ड खरीददारी की। वही बच्चो और बड़ो ने झूला झूलकर खूब लुत्फ उठाया। मेले मे शांति व्यवस्था बनाने के लिए फतेहगंज पश्चिमी की पुलिस बल तैनात रही। थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा, चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह के साथ थाने की पुलिस मौजूद रही। इस अवसर पर मेला अध्यक्ष ओमेंद्र चौहान, मेला मंत्री महिपाल सिंह, सत्य प्रकाश अग्रवाल, बंटी मौर्या, सुनील पांडेय, संजय चौहान, चक्रवीर सिंह चौहान, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता,सरजू यादव, प्रेम प्रकाश गर्ग, विनोद अग्रवाल, दौलत राम गुप्ता, शंशाक गुप्ता,कमल गुप्ता, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment