मीरगंज: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

मीरगंज। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के फेज-5 के अंतर्गत मीरगंज कोतवाली पुलिस ने शिक्षण संस्थाओं और घरों में जाकर महिलाओं को सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी प्रदान की। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को प्रदेश द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना था।मीरगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह तोमर के मार्गदर्शन में महिला उपनिरीक्षक और महिला सिपाही स्कूलों और कॉलेजों में पहुंचीं। उन्होंने वहां अध्ययनरत बालिकाओं और शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों को महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं और अभियानों के बारे में जानकारी दी। इसमें ऑपरेशन गरूड़, शील्ड, डिस्ट्रॉय, बचपन, खोज, मजनू, नशा मुक्ति, रक्षा और ईगल जैसे अभियानों का विवरण शामिल था।

 

 

 

इसके अलावा, महिलाओं को विधवा, वृद्धापेंशन और सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में भी बताया गया। उन्हें पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पारिवारिक लाभ, जन आरोग्य योजना, और नशा मुक्ति भारत अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई।महिला पुलिस कर्मियों ने घरेलू महिलाओं के घरों पर जाकर घरेलू महिला समूहों के माध्यम से सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया, जिससे महिलाएं स्वयं सक्षम बन सकें और अपनी रक्षा खुद कर सकें।

इस दौरान वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 और चाइल्ड लाइन 1098 के बारे में भी विस्तृत जानकारी साझा की गई। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करना और उन्हें सशक्त बनाना है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज