Bareilly News: डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक में लगी भीषण आग, राहगीरों में मचा हड़कंप

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

Bareilly fire

Bareilly News:

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को एक ट्रक लाल फाटक से उतरते हुए डिवाइडर से टकरा गया जिससे ट्रक में भीषण आग लग गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रक पीलीभीत से अनूपशहर की ओर जा रहा था. ट्रक में आग लगते ही राहगीरों में हड़कंप मच गया। इसी दौरान किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी. इस पर आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची.

ये भी पढ़ें-साइको किलर को जेल तक पहुंचाने वाले पुलिस अफसर को मिला सम्मान

दूसरी ओर पुलिस की सूचना पर दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं और कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका. तब तक ट्रक जलकर खाक हो गया था. तो वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि ट्रक में आग लगते ही ड्राइवर मौके से भाग निकला. एफएसओ संजीव कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंच कर घंटे भर में आग पर काबू पा लिया. ट्रक के डिवाइडर से टकराते ही ड्राइवर मौके से फरार हो गया. तो वहीं ट्रक जलकर राख हो गया है.

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज