Bareilly News: तालाब में किसान का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

Bareilly news

Bareilly News:

मंगलवार की सुबह बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में एक किसान का शव तालाब से मिलने से हड़कंप मच गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसान धर्मवीर पुत्र लालता प्रसाद निवासी प्रहलादपुर बीते सोमवार को सुबह 11 बजे से घर से लापता हो गया था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन आज सुबह किसी ने एक शव को तालाब में पड़ा हुआ देखा.

इस पर पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को देखकर पहचान लिया और मौके पर कोहराम मच गया. दूसरी ओर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तो वहीं परिजनों ने घटना के संबंध में खुलकर कुछ नहीं बताया है लेकिन ये कहा जा रहा है कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी.

ये भी पढ़ें-बरेली में मुठभेड़; बदमाश के पैर में लगी गोली, दो पुलिसकर्मी भी घायल

फिलहाल धर्मवीर का शव मझौआ और प्रह्लालदपुर के बीच चपटा तालाब में पाया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि कुछ महीने पहले धर्मवीर के भाई का भी शव एक नाले से बरामद हुआ था। मामले को लेकर भोजीपुरा पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज