पुलिस ने दो लाख की स्मैक के साथ एक स्मैक तस्कर को भेजा जेल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी। पुलिस ने दो लाख 16 हजार रुपये कीमत की 18 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ने बताया मुखबिर की सूचना पर चैंकिग के दौरान माधोपुर अण्डरपास से कल्लू शाह पुत्र छिददन शाह अलवी निवासी मौहल्ला सराय वार्ड नम्बर 15 कस्बा व थाना फतेहगंज पश्चिमी को 18 ग्राम अवैध स्मैक, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मेंं अनुमानित कीमत दो लाख 16 हजार रुपये है के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध धारा एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर तस्कर को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

 

 

पूछताछ में उसने बताया कि वह इस स्मैक को ट्रक चालकों से कम दामों में खरीद लेता है जिसको चोरी छिपे घूम फिरकर फतेहगंज पश्चिमी में महंगे दामों में बेचता है। आज भी स्मैक बेचने जा रहा था कि पकड़ा गया। ट्रक चालकों के संबंध में जानकारी की जा रही है जानकारी मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज