सचिव की एसडीएम से की शिकायत, विपक्षी पर लगाए आरोप

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

आंवला। आंवला क्षेत्र के गांव बरा सिरसा निवासी खिला यादव ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया स्वयं सहायता समूह की सदस्य हूं अपने सदस्यों के साथ ब्लॉक में राशन कार्ड पर मोहर लगवाने गई तो सचिव ने बैठ जाने को कहा, काफी देर के बाद मोहर लगाने को कहा तो वह गुस्से में आकर गलत भाषा का प्रयोग कर अभद्रता करने लगा और धमकी दी कि मोहर हस्ताक्षर नहीं करूंगा चाहे कहीं भी शिकायत कर लो।

 

 

मेरी सखी रीना ने जब कहा कि मोहर हस्ताक्षर नहीं करना है तो मत करो परंतु गलत भाषा का प्रयोग क्यों कर रहे हो, इतने में वह उग्र हो गया और कागज फेंक दिए उसने आरोप लगाया प्रधान और सचिन की सांठ गांठ होने के कारण तथा प्रधानी चुनाव को लेकर काम नहीं कर रहा है। पीड़िता ने उक्त सचिव की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज