हफ्ते भर दिन से हो रही लगातार बारिश से जल जीवन हुआ अस्त-व्यस्त

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

देवरनियाँ । हफ्ते भर से हो रही लगातार बारिश से जल जीवन अस्त व्यस्त हो गया है लोगों के घर में पानी घुस गया है। वहीं किच्छा बैराज से पानी छोड़ जाने से दमखोदा ब्लॉक में जल उत्प्लावन से स्थिति भयावह हो गई है। कस्बा रिछा में चावल मिलों समेत सार्वजनिक संस्थाओं, घरों, मकानों तक में जल भर जाने से जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

 

 

बारिश से पहले ही निचले स्तरों में पानी भरा पड़ा था ऊपर से उतरांचल जलाशय से छोड़े गए पानी से और भी स्थिति भयानक हो गई है। दामखोदा खंड विकास कार्यालय, रिछा व देवरनियां पशु चिकित्सालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, नगर पंचायत कार्यालय सहित कस्बे के बाद जल मग्न हो गए हैं। वहीं देहात क्षेत्र के बालपुर मनुनागर मार्ग पर पानी दो फिट ऊंचा बहने से रास्ता बंद हो गया को देर शाम तक चालू हो सका। रिछा जहानाबाद मार्ग भी पानी में डूबा रहा।

 

चावल नगरी कहे जाने वाले रिछा राइस मिलों में पानी भरने से करोड़ों का नुकसान

उत्तर प्रदेश में चावल नगरी नाम से महसूर रिछा में सैकड़ों चावल मिल हैं जो पूरे भारत में अच्छे चावल की सप्लाई करते हैं। रविवार दिया रात हुई बारिश से सभी जलमग्न हो गए और चार फीट गहरे पानी में डूब गए। बताया जा रहा है कि मिलों में करोड़ों का चावल रखा हुआ था जो पानी भर जाने से खराब हो गया है। बताया जा रहा है कि रिछा में नाला बंद होने से पूरे रिछा पानी में समा गया जिससे लाखों का नुकसान हुआ है।

 

 

 

दुकानदारों की दुकानों में पानी भर गया व लोगों के घरों में भी पानी भरा है। समाजवादी कार्यकर्ताओं ने परीक्षा के बारे में जाता है लोगों से हाल-चाल जाना है तथा प्रशासन से नालों की सफाई कराने की मांग की है। खाद की एक दुकान में पानी भर जाने से एडवोकेट लईक अहमद और सभासद तौफीक अहमद ने सर पर लाद कर खाद के कट्टे बाहर निकलवाए।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज