तराजू वाट में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

देवरनियाँ । कोतवाली क्षेत्र देवरनियां के मो. मेला कस्बा रिछा निवासी मोहम्मद अजीम ने पुलिस को भी तहरीर में बताया कि उसने अपने ही मोहल्ले के रहने वाले बाबू पुत्र अब्दुल मलिक से आम बेचने के लिए वाट और तराजू लिया था। बातों में झंड नहीं थी। जब मोहम्मद अजीम ने बाबू को वाट वापस की है । तो उसने वाटों में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए ।उसे गंदी गंदी गालियां देने लगा जब उसने गाली देने से मना किया ।तो बाबू ने अजीम को लातों घूसों से मारा पीटा। और उसका गले मान पकड़ कर ट्रक के नीचे फेंकने की कोशिश करने लगा।

 

 

 

गनीमत रही थी उसका हाथ छूट गया। और शोर शराबा   सुनकर आसपास के लोग आ गए तभी बाबू अजीम को जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। मोहम्मद अजीम ने बाबू के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि युवक की तहरीर के आधार पर बाबू पुत्र अब्दुल मलिक निवासी मोहल्ला मेला कस्बा रिछा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment