मेधावी छात्र एसएसपी ग्रामीणों के हाथों हुए सम्मानित

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

मीरगंज -एक अख़बार  की ओर से स्मार्ट सिटी सभागार में मंगलवार को आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में ये बातें मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मानुष पारीक एवं विशिष्ट अतिथि माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय सचिव डा० नीरज कुमार पाण्डेय ने इस समारोह में यूपी बोर्ड के मीरगंज के विद्यालय के.एस.जी.इंटर कालेज के मेधावी छात्र सम्मानित हुए। साथ ही इन विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक भी सम्मानित किए गए।

 

 

मुख्य अतिथि ने कहा किसी भी काम को करने के लिए निर्धारित लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों पर किसी विषय को लेकर दबाव न बनाने की अपील की। आईजी ने कहा कि, बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने का अवसर प्रदान करें। ये उम्र बनने और बिगड़ने की होती है। इसलिए बच्चे अपनी संगत भी अच्छी रखें। ऐसे साथियों को चुनें जो आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि नौवीं से स्नातक तक मन लगाकर पढ़ाई करें। सोशल मीडिया का सदुपयोग करें। हो सके तो इससे दूर रहें।

 

 

किसी भी स्ट्रीम से मन लगाकर पढ़ेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।छात्र-छात्राओ को पुरुस्कृत एवं आशीर्वाद दिया जिसमें इण्टर मीडिएट – समीक्षा 74.6%, आरुषि सक्सेना 74% सानिया गुप्ता 74%, नव्या गंगवार 72.4% मुस्कान शर्मा 70.4% और हाईस्कूल – आदित्य मौर्य 69.83%, मो० समद खान 88.83% एवं पुष्पेन्द्र 86% आदि मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज