तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर ,घायल ग्रामीण की इलाज के दौरान हुई मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़ ।रोड किनारे पैदल चल रहे ग्रामीण को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना में घायल ग्रामीण की इलाज के दौरान बहेड़ी के निजी अस्पताल में मौत हो गई।मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 

 

 

मृतक छेदा लाल पुत्र रामलाल उम्र 30 बर्ष निवासी ग्राम मानपुर के पुत्र सुरेंद्र पाल ने पुलिस को बताया गत 22 अप्रैल को दिन के तीन बजे पिता छेदालाल अपने घर से खेत पर जा रहे थे। वह मानपुर बैंक ऑफ बडौदा के निकट पहुंचे तभी अचानक सामने से आई तेज रफ्तार बाइक ने उनको जोरदार टक्कर मारकर बाइक सवार फरार हो गया। दुर्घटना में पिता छेदा लाल गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें उपचार के लिए बरेली के निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत में सुधार न होने के कारण बहेड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए।जहां इलाज के दौरान 23 अप्रैल को उन्होंने दम तोड़ दिया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज